उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी सहित कई दिग्गजों ने राजमाता को श्रद्धांजलि अर्पित की

ग्वालियर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जयविलास पैलेस पहुंच कर राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित कर केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं महाआर्यमन सिंधिया से भेंट की।

रानी महल में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी, प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता, नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह पूर्व सांसद, देवास राजमाता गायत्री सिंह, अजय सिंह राहुल भैया, उषा ठाकुर पूर्व मंत्री, कुणाल चोधरी, विश्वजीत कदम, भारत सिंह कुशवाह, धर्मेंद्र सिंह लोधी, कांग्रेस नेता सुनील शर्मा, विजय पाल सिंह विधायक सुहागपुर, राजेन्द्र भारती विधायक, श्रीकांत चतुर्वेदी विधायक, नारायण सिंह पटेल विधायक, केपी सिंह पूर्व मंत्री, रामकृषण कुसमरिया पूर्व मंत्री, सतना सांसद गणेश सिंह, संध्या राय सांसद, भागीरथ प्रसाद पूर्व सासंद, रंजना बघेल धार, मुकाम सिंह कराडे पूर्व विधायक मनावर, सुरेन्द्र सिंह सेरा पूर्व विधायक, गोपाल सिंह चौहान पूर्व विधायक, पूर्व कमिश्नर बी एम शर्मा, विमल जुल्का, आशीष गुप्ता, डी डी एस अग्रवाल, आर के मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

जिले में हीटवेव का दौर...सडक़े सुनी,पारा 45.8 

Thu May 23 , 2024
नवभारत न्यूज रतलाम। गर्मी का हाल यह है कि शाम पांच बजे भी गर्म हवाएं चल रही हैं। लू से बचने के लिए हर कोई मुंह पर कपड़ा बांध घर से निकल रहे हैं। घरों में कूलर पंखे भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। सुबह शुरू हुआ भीषण गर्मी का […]

You May Like