शर्मा झारखंड में करेंगे भाजपा के लिए चुनाव प्रचार

झारखंड , 23 मई  भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा झारखंड में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री शर्मा आगामी 24 से 30 तक झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे। वे झारखंड की गोड्डा लोकसभा क्षेत्र और उसके आसपास के जिलों में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

ये क्षेत्र शिबू सोरेन के प्रभाव का क्षेत्र माना जाता है। श्री शर्मा यहां देवघर, दुमका और गोड्डा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा करेंगे और बूथ प्रबंधन की दिशा में भी काम करेंगे।

बताया जाता है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा की संगठन जमावट में खासी विशेषज्ञता है। मध्यप्रदेश के बूथ प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर देश भर में ख्याति भी मिल चुकी है।

श्री शर्मा इसके पहले झारखंड में बतौर संगठन मंत्री और विद्यार्थी परिषद में काम कर चुके हैं।

Next Post

यादव ने किए महाबोधि मंदिर दर्शन

Thu May 23 , 2024
भोपाल, 23 मई  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बिहार स्थित महाबोधि मंदिर के दर्शन किए। कल देर रात इस मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने बोधगया में अहिंसा की शिक्षा देने वाले एवं भारतीय संस्कृति की पताका विश्व में फहराने वाले, भगवान बुद्ध […]

You May Like