मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की विजय होगी: तोमर

उज्जैन/इंदौर:मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीत रही है।श्री तोमर अपने उज्जैन प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा की पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी सीटों पर परिश्रम किया है और सभी सीटों पर परिणाम भाजपा के पक्ष में आयेंगे। उन्होंने उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन किए और प्रदेश की जनता के कल्याण और खुशहाली की प्रार्थना की।

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने इंदौर प्रवास के दौरान भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से उनके निवास पर पहुंच कर भेंट की एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा की। श्री तोमर ने विधायक एवं पूर्व महापौर मालिनी सिंह की सासू मां एवं पूर्व मंत्री, मित्र स्व. लक्ष्मण सिंह गौड़ की माताजी स्व. श्रीमति जतन देवी गौड़ के निधन पर उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संवेदना व्यक्ति की।

श्री तोमर भाजपा के वरिष्ठ नेता, मप्र खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी स्व. श्री गोविंद मालू के निवास पर भी पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान की।

Next Post

जिला अस्पताल में मरीज से अमानवीय बर्ताव के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

Thu May 23 , 2024
दमोह:मध्यप्रदेश के दमोह जिला अस्पताल में एक मरीज से अमानवीय बर्ताव का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने आरोपी जिला अस्पताल के कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी है। वहीं प्रधान आरक्षक को अपने कर्त्तव्यों का ठीक से निर्वहन नहीं करने पर लाइन अटैच कर […]

You May Like