रुपया 29 पैसे लुढ़का

मुंबई, 17 जून (वार्ता) इजराइल और ईरान में तनाव बढ़ने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 29 पैसे लुढ़ककर दो महीने के निचले स्तर 86.34 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.04 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

कारोबार की शुरुआत में रुपया सात पैसे की बढ़त लेकर 85.97 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर बिकवाली बढ़ने से 85.89 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली होने से यह 86.34 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ।

Next Post

सेना ने पूर्व सेना प्रमुखों के साथ ऑपरेशन सिंदूर के बारे में गहन विचार मंथन किया

Tue Jun 17 , 2025
नयी दिल्ली 17 जून (वार्ता) ऑपरेशन सिंदूर के बाद भविष्य की चुनौतियों तथा आकस्मिक स्थितियों से और बेहतर ढंग से निपटने की तैयारियों में जुटी सेना ने मंगलवार को पूर्व सेना प्रमुखों के साथ इस ऑपरेशन के बारे में विस्तार से चर्चा की। पूर्व सेना प्रमुखों ने भी अपने अनुभव […]

You May Like