दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल मार्श की जगह गुलबदीन नईब को किया अनुबंधित

नयी दिल्ली (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल मिचेल मार्श की जगह अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नईब को शेष बचे हुए आईपीएल 2024 के लिए अनुबंधित किया है।

नईब ने अफगानिस्तान के लिए 82 एकदिवसीय और 65 टी-20 मैच खेले हैं। दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ही मध्यम गति की तेज गेंदबाजी करने वाली नईब के पहली बार आईपीएल में जुड़े है। उन्हें उनकी बेस प्राइस 50 लाख रूपये की कीमत में साइन किया गया है

मार्श इस सत्र में दिल्ली के लिए केवल चार ही मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 61 रन ही बना सके। तीन पारियों में उनका उच्च स्कोर 23 का था। इसके अलावा उन्होंने आठ ओवर की गेंदबाजी करते हुए 12.87 की इकॉनमी रेट से एक विकेट लिया।

उल्लेखनीय है कि मिचेल मार्श दाहिने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर होकर ऑस्ट्रेलिया लौट गये है।

Next Post

आईपीएल के 41वें मैच के बाद की अंक तालिका

Fri Apr 26 , 2024
हैदराबाद (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में गुरुवार को खेले गये 41वें मैच के बाद टीमों की अंक तालिका इस प्रकार है:- टीम……………………………………..मैच…जीत…हार…टाई…अंक…नेट रन रेट राजस्थान रॉयल्स………………………..8……7……1…..0…..14……0.698 कोलकाता नाइट राइडर्स………………..7……5…..2……0…..10…….1.206 सनराइजर्स हैदराबाद…………………….8……5…..3……0…..10….. .0.577 लखनऊ सुपर जायंट्स………………….8……5…..3…..0…….10…….0.148 चेन्नई सुपर किंग्स……………………….8……4…..4…..0…….8……..0.415 दिल्ली कैपिटल्स…………………………9……4…..5……0……8……-0.386 गुजरात टाइटंस…………………………..9……4…..5……0……8…….-1.974 मुंबई इंडियंस…………………………….8……3…..5…..0…….6……-0.227 पंजाब किंग्स……………………………..8……2…..6……0……4…….-0.292 रॉयल चैलेंजर्स […]

You May Like