मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सांसद प्रत्याशी ने जमा किया नामांकन

शहीद पार्क पर हुई आमसभा, कांग्रेस पर साधा निशाना

उज्जैन: लोकसभा सीट उज्जैन-आलोट पर सांसद प्रत्याशी बनाए गये अनिल फिरोजिया ने सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजदूगी में अपना नामांकन जमा किया। इससे पहले रैली निकाली गई। उसके बाद शहीद पार्क पर आमसभा रखी गई। जिसमें मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेकर निशाना साधा और कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्या भी ग्रहण कराई।उज्जैन-आलोट संसदीय सीट पर दूसरी बार भाजपा ने अनिल फिरोजिया पर भरोसा जताया है। टिकट मिलने के बाद से फिरोजिया ने अपना जनसंपर्क शुरू कर दिया था। सोमवार को उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन जमा किया।

इससे पहले सिंधी कालोनी से शहीद पार्क तक रैली निकाली गई। जिसमें मुख्यमंत्री शादी हुए। शहीद पार्क पर रैली आमसभा में परिवर्तित हुई। जहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांग्रेस का आड़े हाथों लेकर चुनाव के पहले ही कांग्रेस ने पराजय मान ली है। उनके मनोबल से इसका अंदेशा लगाया जा सकता है। उन्होंने कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि भाजपा परिवार बड़ा हो गया है। 56 इंच की छाती हो गई है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे समय करीब आ रहा है कांग्रेस पस्त होती जा रही है। हम प्रदेश की 29 सीट पर जीतेगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उज्जैन से पहले शाजापुर गये थे वहां भी भाजपा पार्टी का कार्यकर्ता उत्साह से भरा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगे से भगवा निकालकर बताओ। पहले 115 थे फिर 52 पर आ गये। अबकी बार टेंपो में बैठने उतनी सवारी भी नहीं मिलने वाली है।

मीडिया सेंटर से विचारों के प्रवाह का कार्य होता है-डॉ. यादव
चुनाव की दृष्टि से मीडिया सेंटर की विशेष उपयोगिता होती है यहां से न सिर्फ मीडिया की गतिविधियां संचालित होती है। अपितु संगठन के विचारों के प्रवाह का भी सशक्त केंद्र है। यह बात मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा मीडिया सेंटर के शुभारंभ अवसर पर कही। यादव ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मीडिया की भी अपनी सशक्त भूमिका रहती है। जिसके माध्यम से आम जनता इस महाभियान से जुड़ती है। मीडिया सेंटर से न सिर्फ उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र की अपितु पूरे संभाग की मीडिया संबंधित गतिविधि संचालित होगी। आधुनिक संचार के इस युग में चुनाव के दृष्टिगत मीडिया सेंटर की अग्रणी भूमिका रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शंकर तिवारी, पिंटू वाडिया, राजेश परमार, जितेन्द्र निगम सहित कई कांग्रेस नेताओं ने मोदी की विकास की नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शुभारंभ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोकसभा संयोजक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान. विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, लोकसभा प्रभारी सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना, निगम सभापति कलावती यादव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल. राजपाल सिंह सिसौदिया, जिला अध्यक्ष विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, दिनेश जाटवा, राकेश पंड्या उपस्थित रहे।

Next Post

नल से नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी, लोग परेशान

Tue Apr 23 , 2024
इधर-उधर जाकर करना पड़ रहा इंतजाम मामला वार्ड क्रमांक 60 का इंदौर: पानी की पूर्ति के लिए नगर निगम द्वारा जिस तरह से प्रयास किया जाना बताया जाता है हकीकत में तो यहां होता है कि लोगों को किल्लत का सामना करना पड़ता है. पानी की किल्लत से जुड़ा मामला […]

You May Like