कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के भाजपा में शामिल होने की अटकलें, 25 को हो सकते है शामिल

श्योपुर। कांग्रेस के 6 बार के वरिष्ठ विधायक, पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रामनिवास रावत भाजपा में शामिल हो सकते हैं। रावत 25 अप्रैल को मुरैना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भाजपा में शामिल हो सकते है। बताया जा रहा है कि रावत पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे है। हालांकि रावत की तरफ से भाजपा में जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

श्योपुर के विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत को पार्टी के वरिष्ठ नेता मनाने में जुटे हुए है। रावत भी मुरैना लोकसभा सीट से 2019 में चुनाव लड़ चुके है। वह नरेंद्र सिंह तोमर से 1 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव हार गए थे। रावत 1993 से 1998 तक मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सरकार में राज्य मंत्री और 1998 में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य कर चुके है।

Next Post

यूथ हास्टलर बाइक रैली से जल संरक्षण का देंगे संदेश

Sat Apr 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूथ हास्टल एसोसियेशन आफ इंडिया की मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा वर्ष 2024 के स्वर्ण जयंती उत्सव के तहत मध्यप्रदेश मे एक बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली का नेतृत्व संस्था के […]

You May Like