विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में राजकुमार राव के साथ नजर आयेगी तृप्ति डिमरी

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी,राजकुमार राव के साथ फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आयेगी।

तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की नई फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ सोशल मीडिया पर अनाउंस कर दी गई है।दोनों कलाकारों ने अपनी नई फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फिल्म को राज शांडिल्य ने लिखा और निर्देशित किया है,म्यूजिक सचिन और जिगर ने दिया है।

राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘रेट्रो पुरानी यादों वाली यात्रा के लिए कमर कस लें। 11 अक्टूबर 2024 को आ रहे हैं। ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में आपको दिलचस्प यात्रा पर ले जाने के लिए एक्साइटेड हूं।’

Next Post

चीन मे रिलीज होगी विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12 वीं फेल

Thu Apr 18 , 2024
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल चीन में रिलीज होगी। विधु विनोद चोपड़ा की लिखी और निर्देशन में बनी 12वीं फेल अनुराग पाठक की इसी नाम की किताब पर आधारित है। यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है। विक्रांत मैसी […]

You May Like