कीव, 17 जून (वार्ता) यूक्रेन पर रूस की ओर से किये गये मिसाइल और ड्रोन हमलों में 15 लोग मारे गये और 75 अन्य घायल हो गये। इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको के हवाले से बताया कि सोमवार देर रात राजधानी कीव में सबसे अधिक […]

यरूशलम, 17 जून (वार्ता) इजरायल की वायु सेना ने रात भर ईरान में सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर कई हमले किये हैं। यह जानकारी इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने मंगलवार को दी। आईडीएफ ने टेलीग्राम पर लिखा, “रात भर इजरायली वायुसेना ने पश्चिमी ईरान में ईरान के सैन्य ठिकानों […]

याउंडे, 17 जून (वार्ता) मध्य अफ्रीकी देश चाड में दो प्रतिद्वंद्वी जनजातियों के बीच झगड़े के दौरान 20 लोग मारे गये हैं और 16 अन्य घायल हो गये हैं। देश के संचार मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ओउददाई प्रांत (चाड के पूर्व) के मोलोउ इलाके में 10 से […]

वियना, 17 जून (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि इजरायल की ओर से शुक्रवार को किये गये हमले के बाद ईरान के नतांज ईंधन संवर्धन संयंत्र स्थल पर कोई अतिरिक्त क्षति नहीं हुयी है तथा नतांज स्थल के बाहर रेडियोधर्मिता में कोई बदलाव नहीं हुआ है। […]

यरूशलम, 17 जून (वार्ता) ईरान ने सोमवार रात को इजरायल पर मिसाइल से हमला किया, हालांकि इसके कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं। इजरायली सेना ने बताया कि हमले के कारण तेल अवीव सहित मध्य और दक्षिणी इजरायल के कई शहरों में सायरन बजने लगे। एक सुरक्षा […]

मेक्सिको सिटी, 17 जून (वार्ता) मेक्सिको की सरकार ने बताया है कि इस साल 20 जनवरी से अब तक कुल 56,298 मेक्सिकोवासियों को अमेरिका से वापस लाया गया है, जिनमें से 12,183 हवाई मार्ग से आए हैं। मानवाधिकार, जनसंख्या एवं प्रवास के अवर सचिव आर्टुरो मेडिना ने सोमवार को संवाददाता […]

वाशिंगटन, 17 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी टीम के सदस्यों को जल्द से जल्द ईरान के अधिकारियों के साथ बैठक की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। सीएनएन न्यूज चैनल ने सूत्र का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार […]

कालगरी 17 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के दूसरे चरण में कनाडा के कालगरी पहुंच गयए हैं जहां वह अल्बर्टा के कानानास्की में 51वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का कालगरी हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। श्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री […]

तेहरान, 16 जून (वार्ता) ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि हाल ही में इजरायल के खिलाफ जवाबी मिसाइल हमलों में उसने नई तकनीक का प्रयोग किया, जिससे इजरायल की वायु रक्षा प्रणालियां एक-दूसरे पर ही हमला करने लगीं। तस्नीम समाचार एजेंसी के हवाले से […]

सिडनी, 16 जून (वार्ता) आस्ट्रेलिया में सिडनी के पश्चिमी उपनगर में सोमवार को हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गये। न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य की पुलिस ने एक बयान में कहा कि सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद लगभग 1:15 बजे, मध्य सिडनी से 17 किलोमीटर पश्चिम ऑबर्न […]