ग्वालियर में अब सुबह और शाम को हल्की ठंड

ग्वालियर: ग्वालियर में तापमान में काफी उतार चढाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम को जहां हल्की ठंडक है, वहीं दिन में गर्मी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद से तापमान में धीरे-धीरे बढोतरी हो रही है। सुबह और शाम को हल्की ठंड पडऩे लगी है, जबकि दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है।

अक्टूबर माह का दूसरा पखवाड़ा चल रहा है, लेकिन दिन में तेज धूप अगस्त-सितंबर की गर्मी का अहसास करा रही है। वहीं शाम को हल्की ठंडक हो रही है, दिन में गर्मी और रात में ठंडक लोगों को बीमार कर रही है। लोगों को सर्दी-जुकाम, शरीर दर्द और बुखार परेशान कर रहा है। शाम 7 बजे के बाद मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है, जिसके कारण लोगों को सर्दी महसूस हो रही है जबकि दिन में धूप परेशान कर रही है।

Next Post

अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट ने मानहानि केस खारिज कर किया बरी

Mon Oct 26 , 2026
सुल्तानपुर,  लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने वर्ष 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई एक टिप्पणी से जुड़े बहुचर्चित मानहानि मामले में सुनवाई पूरी करते हुए राहुल गांधी […]

You May Like