माड़ा के मूढ़ी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला और युवक की मौत

सिंगरौली: जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मूढ़ी में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला और एक युवक की मौत होने की खबर है, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है।फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। मृतकों और घायलों की पहचान तथा दुर्घटना के संबंध में आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।

Next Post

अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों को 2006 से छठे वेतनमान का लाभ दें : हाईकोर्ट

Sat Oct 24 , 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश के अध्यापक संवर्ग के हजारों शिक्षकों के छठे वेतनमान और पुरानी सेवा अवधि के लाभ से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश के पालन के लिए अंतिम मोहलत दी है। शिक्षकों को पहली नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर एक जनवरी 2006 से […]

You May Like