केन्द्रीय जेल में 01 कुण्डीय हवन यज्ञ

सतना: केन्द्रीय जेल में जेल अधीक्षक, श्रीमती लीना कोष्टा के मार्गदर्शन में व अखिल विश्व गायत्री परिवार सतना के सौजन्य से जेल के सेक्टर नम्बर 08 में स्थित मंदिर प्रांगढ़ में 01 कुण्डीय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर बंदियों को अध्यात्म से जोड़ने व बंदियों में जनकल्याण की भावना जागृत करने हेतु मॉ गायत्री सहित सभी देवताओं का आह्वान कर पूजन करके वैदिक मंत्रों के साथ 01 कुण्डीय हवन यज्ञ सम्पन्न किया गया। बंदियों को हवन करने की विधि से अवगत कराया गया व आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती लीना कोष्टा जेल अधीक्षक, श्रीकांत त्रिपाठी जेल उपअधीक्षक, अनिल प्रताप सिंह सहायक जेल अधीक्षक एवं गायत्री परिवार सतना से राजेश तिवारी (जिला समन्वयक सतना), प्रेमलाल कुशवाहा (जिला समन्वयक सिहोर), विजय कुमार गुप्ता, सत्यकुमार चौरसिया, श्रीमती प्रभा चौरसिया, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, अन्य जेल स्टॉफ व बंदीगण उपस्थित रहे।

Next Post

ब्लैक मंडे: जब एक ही दिन में 22.6 फीसदी क्रैश हुआ शेयर बाजार, जानें क्यों दुनिया भर में मच गई थी खलबली

Mon Oct 19 , 2026
Airtel Voice Only Plan: भारती एयरटेल ने केवल कॉलिंग और SMS की सुविधा वाले तीन प्लान पेश किए हैं। जिनमें ₹185, ₹203 और ₹206 वाली कीमत के प्लाने शामिल किए गए है। Airtel का केवल कॉलिंग और SMS वाला प्लान लॉन्च हो गया है। इस प्लान में ₹185, ₹203 और […]

You May Like