सुसनेर: परसूलिया रोड पर गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे नगर परिषद के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी गिरीश राठौर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कर रहा थे. इसी दौरान अचानक करंट लग गया और वे नीचे गिरने लगे. लेकिन गनीमत रही कि नीचे खड़े एक अन्य कर्मचारी सुनील जैन ने गिरीश राठौर को गिरते वक्त संभाल लिया.
घटना के बाद घायल गिरीश राठौर को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर बृजभूषण पाटीदार ने उनका उपचार किया. जानकारी मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी और नगर परिषद के अन्य कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे.
लेकिन इस घटना ने अब एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. नगर परिषद के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते बिजली से जुड़े काम करने वाले कर्मचारियों को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं. ऐसे में अगर काम के दौरान अचानक करंट लग जाए, तो कर्मचारी खुद को सुरक्षित कैसे रखेंगे. अब सवाल यह है कि क्या इस घटना के बाद नगर परिषद के जिम्मेदार सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देंगे, क्या कर्मचारियों को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. फिलहाल, इस घटना ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
