दहेज प्रताडऩा से तंग आकर विवाहिता ने की थी आत्महत्या

शुजालपुर, भीलखेड़ी गांव में जहरीला पदार्थ सेवन करने से हुई 25 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद पति और जेठ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. परिजनों ने दोनों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ति करने के आरोप लगाए हैं.

मंडी पुलिस के अनुसार कशिश मालवीय का विवाह 23 नवंबर 2023 को भीलखेड़ी निवासी घनश्याम मालवीय के साथ हुआ था. परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ साल से पति घनश्याम और जेठ कैलाश मालवीय दहेज में मोटरसाइकिल, कूलर, पंखा, सोफ ा सेट और रुपए की मांग कर कशिश को परेशान कर रहे थे. सामाजिक स्तर पर समझाइश के बावजूद प्रताडऩा जारी रही. कशिश मायके आने पर परिजनों को इसकी जानकारी देती थी. 15 सितंबर 2026 को कशिश ने ससुराल में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर शुजालपुर मंडी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की. विवाह के सात वर्ष के भीतर असामान्य परिस्थितियों में मृत्यु होने पर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई. मृतका की मां, बहन और मौसा के बयान सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पति घनश्याम मालवीय और जेठ कैलाश मालवीय के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

राजधानी में विफल हुई अराजक तत्वों की कोशिश, भीड़तंत्र पर लोकतंत्र हुई जीतः भाजपा

Sat Oct 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी दलों का देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राजधानी में अराजक तत्वों की कोशिश विफल हो गयी और भीडतंत्र पर लोकतंत्र ने जीत हासिल की है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित […]

You May Like