
जबलपुर। सिविल लाइन की प्रसिद्ध कालचक्र वाली काली माता का शनिवार को विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ नगर आगमन हुआ। माता के नगर आगमन की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। रास्ते में जगह-जगह भक्तों ने माता का स्वागत किया और दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा वातावरण माता के जयकारों से गूंज उठा। नगर आगमन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। महिलाएं, बच्चे और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए और माता की एक झलक पाने के लिए उत्साहित रहे। भक्तों ने पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। नगर भ्रमण के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। सिविल लाइन सहित आसपास का क्षेत्र देर तक माता के जयकारों से गूंजता रहा।
