रीवा में नेताओं के खिलाफ अनोखा विरोध

रीवा। विभिन्न सवर्ण संगठनों ने अपनी मांगों और मुद्दों को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। विवेकानंद पार्क से शुरू हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने UGC के नए नियम, आरक्षण और SC-ST एक्ट के कथित दुरुपयोग सहित कई मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों की चुप्पी पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने नेताओं को राजनीतिक रूप से मृत बताते हुए प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली।

शवयात्रा विवेकानंद पार्क से बिछिया नदी होते हुए बड़ी पुल तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने मुंडन और पिंडदान की रस्म कर प्रतीकात्मक दाह संस्कार के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया। आयोजकों के अनुसार, यह प्रदर्शन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि इन मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों की कथित चुप्पी के विरोध में किया गया।

Next Post

ईरान पर फिर हमला हुआ तो 'युद्ध का भूगोल' बदल देंगे : आईआरजीसी

Mon Sep 21 , 2026
तेहरान, 21 सितंबर (वार्ता) ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने कहा है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर दोबारा हमला किया तो ईरान अपने हथियारों और “युद्ध के भूगोल” में बदलाव करेगा। आईआरजीसी के प्रवक्ता होसैन मोहीबी ने रविवार शाम एक टेलीविजन कार्यक्रम में कई मौजूदा मुद्दों पर […]

You May Like