शत्रु संपत्ति की फाइल फिर खुली, कोहेफिजा में रहवासियों को नोटिस

भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्लाह खान और उनकी दूसरी पत्नी आफताब जहां बेगम से जुड़ी संपत्तियों का शत्रु संपत्ति विवाद एक बार फिर चर्चा में है. अब कोहेफिजा क्षेत्र की संपत्तियों से जुड़े वर्तमान भू-स्वामियों और रहवासियों को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए जा रहे हैं. न्यायालय सहायक अभिरक्षक शत्रु संपत्ति एवं एसडीएम, संत हिरदाराम नगर की ओर से 16 सितंबर 2026 से जारी नोटिस में ग्राम कोहेफिजा के खसरा नंबर 42/10, रकबा 0.0320 हेक्टेयर से संबंधित व्यक्ति को 24 सितंबर को दस्तावेज और साक्ष्य के साथ उपस्थित होने को कहा गया है. नोटिस में अमिताभ अग्निहोत्री की शिकायत के आधार पर जांच का उल्लेख है. दस्तावेज में रियाज मंजिल को भारत के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय की फाइल क्रमांक 16-01/03/84 और 29 अप्रैल 2024 के आदेश के अनुसार शत्रु संपत्ति घोषित किए जाने का उल्लेख है. संबंधित खसरे के कॉलम-12 में भी शत्रु संपत्ति जांच दर्ज है.जून में कलेक्टर के निर्देश पर रियाज मंजिल सहित नवाब परिवार से जुड़ी अन्य संपत्तियों की जांच की जानकारी सामने आई थी. जांच का दायरा कितना बढ़ेगा, यह आगे की कार्रवाई से स्पष्ट होगा.

 

Next Post

मुख्यमंत्री ने हर घंटे बारिश का जायज़ा लेने का दिया आदेश

Mon Sep 21 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 21 सितंबर (वार्ता) केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राज्य में हो रही भारी बारिश की स्थिति का हर घंटे जायज़ा लें और तुरंत एहतियाती कदम उठाएँ, जिसमें ज़रूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाना भी शामिल है। इस निर्देश […]

You May Like