रिश्तेदार बनकर जालसाज ने लगाई 1 लाख की चंपत

जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत शीतलामाई मंदिर के पास बुजुर्ग मूर्तिकार ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गए। जालसाज ने खुद को रिश्तेदार बताकर बुजुर्ग के खाते में फर्जी क्रेडिट मैसेज भेजे और झांसे में लेकर उनके खाते से 1 लाख पार कर दिए।पुलिस के मुताबिक, शीतलामाई मंदिर के पास घमापुर निवासी 64 वर्षीय संतोष कुमार प्रजापति मूर्तियां बनाने का काम करते हैं। उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उनका रिश्तेदार बताया। उसने कहा कि उसे अपने किसी परिचित को पैसे भेजने हैं, इसलिए वह पहले संतोष कुमार के खाते में पैसे ट्रांसफर कर रहा है।

इसके बाद वह एक अन्य मोबाइल नंबर पर वह रकम ट्रांसफर कर दें। जालसाज ने संतोष कुमार के मोबाइल पर पैसे क्रेडिट होने के कई फर्जी मैसेज भेजे। बुजुर्ग मूर्तिकार ने मैसेजों को सच मान लिया। इसके बाद कॉल करने वाले के कहे अनुसार, उन्होंने बताए गए मोबाइल नंबर पर अलग-अलग किश्तों में कुल 1 लाख ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर करने के बाद जब संतोष कुमार ने अपना बैंक खाता चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। उनके खाते में कोई राशि नहीं आई थी, बल्कि जालसाज ने खुद ही चालाकी से पैसे आने के फर्जी टेक्स्ट मैसेज उनके मोबाइल पर भेजे थे। खुद के साथ हुई 1 लाख की धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Next Post

युवती पर अश्लील कमेंट करने वाले को 2 साल की कैद

Wed Sep 2 , 2026
जबलपुर:अपर सत्र न्यायाधीश महिमा कछवाहा ने युवती पर अश्लील कमेंट करने वाले माढ़ोताल निवासी छोटू उर्फ रवि यादव को 2 साल की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर 300 रुपए अर्थदंड भी लगाया है।अभियोजन के अनुसार 12 जुलाई 2025 को एक युवती के रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी […]

You May Like

मनोरंजन