युवा कांग्रेस का गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (वार्ता) युवा कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च किया। इस बीच दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को डीडीयू मार्ग पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि छात्रों पर पैलेट गन और घातक बल के इस्तेमाल की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि यह गृह मंत्री के आदेश पर हुआ तो जवाबदेही तय होनी चाहिए और यदि उनकी जानकारी के बिना हुआ, तो यह देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री से श्री शाह को बर्खास्त करने और नैतिक जिम्मेदारी लेने की मांग की। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर ऑनलाइन अभियान भी चलाया जा रहा है।

.....

Next Post

भारतीय रक्षा उद्योगों को मिलेगी डीआरडीओ की पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की प्रौद्योगिकी

Tue Aug 25 , 2026
नयी दिल्ली 25 अगस्त (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण को साकार करने और देश में मिसाइल विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( डीआरडीओ ) की ओर से विकसित सभी पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों […]

You May Like