24 घंटे में सड़क हादसों में पांच मौतें

इंदौर: शहर में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है. बीते 24 घंटे में अलग. अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे लसूडिया, कनाड़िया, विजय नगर और सांवेर थाना क्षेत्रों में हुए. वहीं, पिछले एक सप्ताह में शहर और आसपास के इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.
कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अशोक पिता जगदीश उम्र 40 साल निवासी अंबामूलिया की मौत हो गई. अशोक आइडिया कंपनी की सिम बेचने का काम करता था. वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी.

हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला, पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है. विजय नगर थाना क्षेत्र में सी 21 मॉल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से निकिता नामक युवती की मौत हो गई. निकिता नरसिंहपुर की रहने वाली थी और निजी कंपनी में नौकरी करती थी. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. लसूडिया क्षेत्र के सैटेलाइट जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, उसकी पहचान नहीं हो सकी है. इसी थाना क्षेत्र में शिवराज नामक युवक की भी सड़क हादसे में मौत हुई. सांवेर थाना क्षेत्र के पंचडेरिया फाटे पर अजय पिता किशोरीलाल निवासी कालिंदी गोल्ड की हादसे में जान चली गई.

बहन से मिलने भोपाल जा रहे दुकान संचालक की मौत…
मूसाखेड़ी निवासी 35 वर्षीय साइकिल दुकान संचालक संजय पिता रमेश की भी सड़क हादसे में मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि संजय भोपाल में रहने वाली बहन से मिलने जा रहा था. इसी दौरान सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल संजय ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है.

Next Post

11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 12 हजार के पार, घनश्याम सिंह जीत की ओर मजबूत

Mon Aug 3 , 2026
सुनील गोयल दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 11वें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। ताज़ा रुझानों के अनुसार घनश्याम सिंह 54,169 वोट प्राप्त कर चुके हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 41,948 वोट मिले हैं। इस प्रकार कांग्रेस […]

You May Like