शाह आज से पश्चिम बंगाल के तीन दिन के दौरे पर, सीमा सुरक्षा और कानून व्यवस्था के कार्यक्रमों में भाग लेंगे

नयी दिल्ली 17 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से पश्चिम बंगाल के तीन दिन के दौरे पर जा रहे हैं जहां वह सीमा सुरक्षा , शासन और विकास कार्यों पर केंद्रित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

श्री शाह शनिवार को को सुबह सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा बल की जुमागाछ सीमा चौकी का दौरा कर 18वीं बटालियन की सीमा चौकी पर पर जवानों से संवाद करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। दोपहर को ‘पश्चिम बंगाल में सीमा से जुड़े मामलों’ पर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल में तीन नए कानूनों के पूर्णत क्रियान्वयन पर समीक्षा बैठक करेंगे और शाम को बंगाल में जन्म और मृत्यु पंजीकरण से जुड़े मामलों पर भी बैठक करेंगे।

रविवार को को गृह मंत्री कोलकाता जाएंगे, जहां वह सुबह पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वह अलीपुर के राष्ट्रीय पुस्तकालय में बने ‘म्यूज़ियम ऑफ़ वर्ड्स’ के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे और उसके बाद कोलकाता के बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में पश्चिम बंगाल में अमूल डेयरी के दही प्लांट का शिलान्यास करेंगे।

 

 

Next Post

श्री अमरनाथ यात्रा के 4600 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से रवाना हुआ

Fri Jul 17 , 2026
जम्मू, 17 जुलाई (वार्ता) श्री अमरनाथ यात्रा के 4600 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित गुफा मंदिर के दो बेस कैंपों के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि […]

You May Like