मंडी से सोयाबीन की चोरी करते दिखे बदमाश, व्यापारियों ने जताई नाराजगी

शाजापुर, एबी रोड स्थित कृषि उपज मंडी से अज्ञात बदमाश सोयाबीन की बोरी चुरा ले गए. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका फुटेज व्यापारियों ने पुलिस को सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

मंडी अध्यक्ष किरणसिंह ठाकुर ने बताया कि रविवार को मंडी से सोयाबीन की एक बोरी चोरी हुई थी. इसके बाद सोमवार को मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई. फुटेज में दो संदिग्ध युवक मंडी से सोयाबीन की बोरी चोरी करते हुए स्पष्ट दिखाई दिए. इसके आधार पर मंडी प्रबंधन ने संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना के बाद कृषि उपज मंडी के व्यापारियों में भी नाराजगी देखने को मिली. व्यापारियों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपकर चोरी की घटना की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और मंडी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की. व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं. मामले में मंडी प्रशासन ने कहा है कि पुलिस को सीसीटीवी फुुटेज उपलब्ध करा दी गई है. फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

खेल मंत्रालय ने जूडो फ़ेडरेशन की अंतरिम बॉडी को सशर्त मान्यता दी

Tue Jul 14 , 2026
नई दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) खेल मंत्रालय ने जूडो फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया (जेएफआई) की अंतरिम कार्यकारी समिति को सशर्त मान्यता दे दी है। इस समिति को पिछले महीने दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद चुना गया था। हालांकि, मंत्रालय ने यह साफ़ कर दिया है कि अगर कोर्ट के […]

You May Like