अतिक्रमण के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

सीहोर।जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नपा कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन नपा सीएमओ सुधीर सिंह को सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने नगर में बेसहारा मवेशियों, सड़क पर अतिक्रमण और फुटपाथ एवं सड़क पर बेतरतीब पार्किंग किए जाने से बढ़ रहे हादसों की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया. पंकज शर्मा ने बताया कि नगर में बेसहारा मवेशियों, सड़क पर पक्के-कच्चे अतिक्रमण तथा फुटपाथ एवं सड़क पर बेतरतीब तरीके से पार्किंग किए जाने से ना केवल पैदल चलने वालों को परेशानी होती है और भयानक हादसों का खतरा बना रहता है. शर्मा ने जिला प्रशासन और नपा से इन सभी मांगों पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने तथा इन सभी समस्याओं से तुरंत मुक्ति दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि घनश्याम यादव, पार्षद विवेक राठौर, इरफान लाला, अरुण मालवीय आदि शामिल हैं.

Next Post

घर में घुसकर चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर नकदी

Thu May 21 , 2026
सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत भरहुत नगर में मंगलवार-बुधवार देर रात एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर चोरी की बड़ी वारदात हुई। बदमाशों ने सीए पंकज डागा के आवास से करीब 10 लाख रुपये के सोने के जेवर और 25 हजार रुपये नकद चुरा लिए। घटना के बाद पुलिस और एफएसएल […]

You May Like