अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के ग्राम सिंगोडी की जनसभा को किया संबोधित

डूबक्षेत्र को मुआवजा और सिंगोडी ग्राम को बनाएंगे नगर परिषद
कांग्रेस के अपने ठिकाने नहीं, हथेली में फसल उगाने की बात करते हैं
सैम पित्रोदा को कांग्रेस पार्टी में वापस लिया, ये कांग्रेस का नकली चेहरा है
लोग कहते थे छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़ है, हम कहते थे कि गड़बड़ है
जनता सरकार के साथ जाएगी, लोग विकास को वोट करेंगे
— मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
__
छिंदवाड़ा/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के ग्राम सिंगोडी में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी श्री कमलेश प्रताप शाह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। डॉ यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोग कहते थे कि छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़ है, लेकिन हम कहते थे कि गड़बड़ है। ‘भाई को यह साहब’ ऊपर-ऊपर हवाई जहाज में है, जमीन पर टिकते नहीं.. वो कहते हैं छिंदवाड़ा मॉडल दिखाएंगे। लेकिन 40 साल तक छिंदवाड़ा मॉडल कहते-कहते सिंगोड़ी को नगर परिषद नहीं बना पाए।
यहां के युवाओं के लिए कॉलेज होना चाहिए। लेकिन कांग्रेस के लोग चुनाव पर चुनाव जीतते गए। लेकिन कॉलेज, नगर परिषद और डूब क्षेत्र को कभी मुआवजा नहीं दिया। भाजपा सरकार डूब क्षेत्र को मुआवजा दिलाने का काम करेगी। कांग्रेस के साथ रहना क्षेत्र के साथ अन्याय करने के बराबर है। इसीलिए श्री कमलेश बिना देर किए कांग्रेस छोड़कर, भाजपा में शामिल हुए।
विकास के लिए केवल भारतीय जनता पार्टी है और कोई पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम लोकसभा के बाद अमरवाड़ा को विधानसभा भी जीतेंगे। छिंदवाडा के वनवासी, सामान्य लोग मिलकर चुनाव जिताएंगे। उपचुनाव में जनता सरकार के साथ जाना चाहती है। भाजपा के विकास के साथ जाएगी। हमे पूरा विश्वास है इस बार भी जनता, भाजपा को भारी बहुमतों से जिताएगी। जाम सामली के हनुमान जी मंदिर में हनुमान लोक बनाएंगे। इसके लिए राशि स्वीकृत की है।
सैम पित्रोदा राहुल गांधी के गुरु
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कहा कि आजादी के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर स्थान दिया है। लेकिन कांग्रेस के लोगों की मानसिकता देखो, उन्होंने दो दिन पहले सैम पित्रोदा को वापस पार्टी में शामिल किया।
सैम पित्रोदा को राहुल गांधी का गुरु बोलते हैं। वो कहते हैं कि आदिवासियों के चेहरों का रंग काला होता है, ये अफ्रीका के हैं। कांग्रेसियों के इस सोच पर कांग्रेसियों को माफी मांगना चाहिए। वे शरीर के रंग रूप के आधार पर भेदभाव करते हैं। देश, कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा। ये आदिवासियों का अपमान था। जनता अपने वोट से कांग्रेस को जवाब देगी। सैम पित्रोदा को वापस कांग्रेस पार्टी में लिया गया। ये कांग्रेस का नकली चेहरा है। जो बार-बार सामने आता रहता है। भाजपा सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है।
कांग्रेस के एमपी में ठिकाने नहीं…
डॉ यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम छिंदवाड़ा, खेती किसानी वाला क्षेत्र है। यहां फसल बोनी के लिए सभी आवश्यक कौन से समय में कौन सी फसल बोनी चाहिए। यहां के किसानों को पता है कि खरीब की फसल बोनी है, तो फसल के लिए बीज, खेत की जुताई, बारिश होने पर बीज डालेंगे, तब फसल होगी। लेकिन इस कांग्रेस में लोग हैं जिनके ठिकाने ही नहीं और हथेली में फसल उगाने की बात करते हैं। ये विकास की बात करते हैं, लेकिन उनके पास मध्यप्रदेश में ठिकाने नहीं है।
हमने कांग्रेस को 40 साल तक जिताया। लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। अब जनता तय कर चुकी है कि झूठ बोलने और बेवकूफ बनाने वालों को कैसे जवाब देना है।
डॉ यादव ने कहा कि जैसे जंगल मे माता सीता की रक्षा के लिए लक्ष्मण जी ने लक्ष्मण रेखा खींची थी। भगवान राम ने कहा था सावधानी रखना। उसके बाद भी रावण ने नकली भेष में माता सीता का हरण कर लिया। इसी तरह कांग्रेस वापस नकली भेष में आई है। कांग्रेस के लोग झूठे आडंबर करेंगे। लेकिन हमें अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जीतना है।
कांग्रेस ने कभी बिरसा मुंडा को याद नहीं किया…
डॉ यादव ने कहा कि आदिवासी अंचल में कांग्रेस के लोग 70 साल तक वोट मांगते रहे। लेकिन उन्होंने कभी भगवान बिरसा मुंडा को याद नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और आदिवासियों के योगदान को याद करके, पूरे देश से परिचित कराने का काम किया।
भाजपा की सरकार बनते ही हमने जबलपुर में रानी दुर्गावती के नाम से पहली कैबिनेट बैठक की। रानी दुर्गावती के बलिदान को कौन भूल सकता है। रानी दुर्गावती के गौरवशाली इतिहास के लिए भाजपा ने 5 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया। उनके गौरवशाली अतीत को पाठ्यक्रम में शामिल करने का काम किया। जबलपुर एयरपोर्ट का नाम भी रानी दुर्गावती के नाम पर किया जाएगा।

Next Post

मिलेट्स हमारी सांस्कृतिक विरासत - डॉ. यादव

Sat Jun 29 , 2024
4290 रुपये प्रति क्विंटल कोदों खरीदेगी भारत सरकार नवभारत बालाघाट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कोदों- कुटकी हमारी सांस्कृतिक विरासत है। इस विरासत का बालाघाट जिले में इतिहास 3 हजार वर्ष पुराना इतिहास है।बालाघाट सिर्फ वन्यजीव, वन, खनिज संसाधनों के लिए ही नहीं जाना जाता है। इसकी पहचान […]

You May Like