मुंबई, 29 मार्च (वार्ता) गाना ‘झुमुकवा राजा तुर दिहले’ ने यूट्यूब पर दो मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिया है।
गायिका राजनांदनी की आवाज में रिलीज हुआ गाना ‘झुमुकवा राजा तुर दिहले’ यूट्यूब पर दो मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर तेजी से वायरल हो गया है। गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और यह सोशल मीडिया पर भी लगातार ट्रेंड कर रहा है।
इस गाने में काजल त्रिपाठी और जानू यादव की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। गाने का म्यूजिक और डांस मूव्स युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रहे हैं।इस प्रोजेक्ट के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जिन्होंने एक बार फिर दर्शकों के लिए एक हिट गाना पेश किया है। गाने के बोल शुभदायल सोहरत ने लिखे हैं, जबकि संगीत विकाश यादवने दिया है। वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है।
