आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया

राजगढ़। जिला मुख्यालय पर भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले जिले के 18 कर्मचारी संगठनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रैली निकाल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा.

भारतीय मजदूर संघ के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बिजली विभाग के आउट सोर्स कर्मचारी, तुलावटी संघ,राज्यकर्मचारी संघ सहित कई कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए.

ज्ञापन में कहा गया है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के द्वारा विभाग की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. योजनाओं से लाखों हितग्राहियों को लाभ पहुंचा रहा है. बावजूद इसके महंगाई के समय में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को अल्प मानदेय दिया जा रहा है. जबकि उन पर बाकी सारे नियम नियमित कर्मचारियों की भांति लागू है, सुविधा के नाम पर सरकार की बहुत सी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाता है.

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को एक नीति बनाकर नियमित करते हुए सभी शासकीय सुविधाओं का लाभ दिया जाये. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से पर्यवेक्षक के पद पर बिना परीक्षा के योग्यता और अनुभव के आधार पर पदोन्नत किया जाये. अन्य किसी भी कार्य में न लगाये. मानदेय का मासिक भुगतान माह की 5 तारीख तक करने के आदेश हो. पेंशन के रुप में कम से कम 5 हजार रुपये सेवानिवृत्त होने के बाद जीवन यापन हेतु दिए जाये. इस अवसर पर बड़ी संख्या जिले भर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं उपस्थित रही.

Next Post

इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड फोर लेन रोड निर्माण में किसान हित सर्वोपरि: सीएम डॉ यादव

Wed Feb 25 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मेट्रो पॉलिटन सिटी इंदौर-उज्जैन भविष्य की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होगा। इस नाते इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड फोर लेन प्रोजेक्ट भी किसानों के हित में उनके सुझाव के अनुरूप एलिवेटेड नहीं जमीनी स्तर पर बनाया जायेगा। जिन किसानों की भूमि प्रभावित होगी, […]

You May Like