मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी महाशिवरात्रि पर्व की बधाई

भोपाल, 08 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

डॉ यादव ने कहा कि महाशिवरात्रि का त्योहार अध्यात्म में प्रगति पाने का मार्ग प्रशस्त करता है। भगवान शंकर सभी देवों के आराध्य हैं। वे सृजन के देव हैं। उन्होंने महाशिवरात्रि का त्योहार परम्परानुसार आपसी भाईचारे, उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाने का अव्हान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर भगवान महाकाल से प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की है।

Next Post

इंग्लैंड कुलदीप के पंजे में, चायकाल तक 194 रन पर गंवाए आठ विकेट

Fri Mar 8 , 2024
धर्मशाला (वार्ता) कुलदीप यादव के पंजे की बदौलत भारत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को चायकाल तक इंग्लैंड केे 194 रन पर आठ विकेट झटक दिये है। आज यहाँ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्‍लैंड के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने टॉस […]

You May Like