चावल, गेहूं में साप्ताहिक गिरावट, चीनी, खाद्य तेल मजबूत, दालों में घटबढ़

नयी दिल्ली: घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव घट गये। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चीनी और खाद्य तेलों के दाम बढ़ गये जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 69 रुपये घटकर सप्ताहांत पर 3,753 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं सात रुपये सस्ता हुआ और सप्ताहांत पर 2,856 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा चार रुपये चढ़कर 3,341 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

बीते सप्ताह खाद्य तेलों में तेजी रही। मूंगफली तेल की औसत कीमत 319 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल का भाव 256 रुपये और पाम ऑयल का 222 रुपये बढ़ा। सोया तेल 105 रुपये और सरसों तेल 78 रुपये महंगा हुआ। वनस्पति में 36 रुपये की तेजी रही।

सप्ताह के दौरान तुअर दाल औसतन 82 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। उड़द दाल की कीमत 65 रुपये और मूंग दाल की 11 रुपये बढ़ी। मसूर दाल में 66 रुपये और चना दाल में 61 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 18 रुपये प्रति क्विंटल गिर गये। वहीं, चीनी 17 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

Next Post

जेबकटी करते युवक रंगेहाथ पकड़ा, 10 हजार रुपये बरामद

Sun Feb 15 , 2026
इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र के तीन इमली स्थित सियाराम तौल काटा के सामने ऑटो का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति की जेब से पर्स चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। न्यू पलासिया में रहने वाले सर्वेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी पेंट की […]

You May Like