रांची, (वार्ता) एसजी पाइपर्स ने बुधवार को महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग टूर्नामेंट के यहां खेले गये एक कड़े मुकाबले में जेएसडब्लयू सूरमा हॉकी क्लब के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की।
खेले गये मुकाबले में कप्तान नवनीत कौर के शुरुआती गोल की बदौलत एसजी पाइपर्स ने तालिका में शीर्ष पर रहते हुए अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मैच का एकमात्र गोल नवनीत कौर ने पहले क्वार्टर के चौथे मिनट में किया, जोकि अंतत: निर्णायक साबित हुआ।
इसके बाद जेएसडब्लयू सूरमा हॉकी क्लब ने कई आक्रामक चालों के साथ जवाबी हमला किया, लेकिन एसजी पाइपर्स की मजबूत रक्षापंक्ति ने उन्हें विफल कर दिया। एसजी पाइपर्स मैच के आखिर तक अपनी बढ़त को बनाये रखा और 1-0 से जीत दर्ज की।
