छोटी ओमती में उपद्रव के बाद 20 गिरफ्तार

बमबाजी-पथराव के बाद पुलिस का एक्शन

जबलपुर:छोटी ओमती में दो गुटों के बीच उपद्रव, बमबाजी, पथराव के बाद पुलिस ने एक्शन ले लिया है। दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के बाद संदेहियों के घरों में सर्चिंग के साथ 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य फरार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश जारी है।विदित हो कि 2 जून को उडिय़ा मोहल्ला में सोनकर और उडिया गुट भिड़ गए थे। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए पथराव करते हुए बाइकों में आग लगा दी थी। उस वक्त 9 थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला था।   गुरुवार देर रात एक बार फिर विवाद हो गया।

एक पक्ष की तरफ से जमकर सूअर मार बम फेंके गए। नकाबपोश तत्व लाठी और तलवार लहराकर हंगामा करते रहे। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लाठियां भांजी, जिसके बाद स्थिति काबू में आई। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग थाने पहुंचे थे जहां देर रात तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।  आरोपियों को पकडऩे के लिए घर-घर तलाशी अभियान शुरू कर दिया साथ ही दोनों गुटों से 10-10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों गुटों में पुन: टकराव की आशंका को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

Next Post

वेयरहाउस में मिला 5834 बोरी अमानक गेंहू

Sat Jun 8 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email  गड़बडिय़ों के साथ 1683 क्विंटल गेहूं स्टॉक कम मिला जबलपुर:जगदीश वेयरहाउस में अमानक गेहूं का भण्डारित किया गया। साथ ही भारी गड़बडिय़ों के साथ अनियमितताएं मिली। जांच में वेयरहाउस में 5834 बोरी गेहूं अमानक पाया गया। इसके […]

You May Like