“वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के तहत कर्नाटक कांग्रेस ने एक करोड़ 12 लाख से ज्यादा हस्ताक्षर दस्तावेज जमा कराये

नयी दिल्ली, 10 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस पार्टी की ओर से देश भर में चलाये गये “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के तहत कर्नाटक कांग्रेस ने सोमवार को इंदिरा भवन दिल्ली में 1,12,41000 हस्ताक्षराें युक्त दस्तावेज जमा कराये।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के वरिष्ठ नेताओं के साथ “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के दौरान एकत्रित किए सभी हस्ताक्षर दस्तावेज जमा कराये। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक करोड़ 12 लाख से अधिक हस्ताक्षर एकत्रित किए हैं।
इस मौके पर श्री शिवकुमार ने कहा ” मैं यहाँ “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के दौरान एकत्रित सभी हस्ताक्षर दस्तावेज जमा कराने आया हूँ। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक करोड़ से ज़्यादा हस्ताक्षर जमा किए हैं। प्रत्येक हस्ताक्षर फार्म में फ़ोन नंबर और सभी विवरण शामिल हैं। नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘वोट चोरी’ की एक बड़ी जाँच का नेतृत्व किया है। कर्नाटक में हमें एक ही जगह पर कई ग़लतियाँ मिलीं हैं। राजनीतिक दल होने के नाते इस देश की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। मुझे उम्मीद है कि हम सभी एकजुट होंगे, मिलकर काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि हर वोट सुरक्षित रहे और लोकतंत्र सुरक्षित रहे।”
गौरतलब है कि ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान का पहला चरण 8 नवंबर को विशेष कार्यक्रमों के साथ समाप्त कर दिया गया है। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान 22 अगस्त से शुरु हुआ और इसके तहत सात सितंबर तक राज्य मुख्यालयों में रैलियां आयोजित की गयी थीं।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक अगले चरण में और अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर दस्तावेज एकत्र करने का अभियान चलाया जाएगा।

Next Post

श्रम योग्य कार्यबल में बेरोजगारी जुलाई-सितंबर तिमाही में घट कर 5.2 प्रतिशत पर

Mon Nov 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 नवंबर (वार्ता) सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी त्रैमासिक (जुलाई-सितंबर, 2025) श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अनुसार सितंबर में समाप्त तिमाही के दौरान देश में 15 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों की श्रम बल में भागीदारी मामूली सुधार के साथ 55.1 […]

You May Like