उज्जैन संभागायुक्त समेत आईएएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए, जिनमें उज्जैन संभागायुक्त डॉ संजय गोयल भी शामिल हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ गाेयल को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग में सचिव पदस्थ किया गया है। इंदौर में पदस्थ श्रम आयुक्त संजय गुप्ता को उज्जैन संभाग आयुक्त की जिम्मेदारी दी गयी है। रीवा संभाग के अपर आयुक्त छोटे सिंह को इसी पद पर ग्वालियर संभाग में भेजा गया है।
ग्वालियर संभाग में अपर आयुक्त श्रीमती सपना निगम को राजस्व मंडल ग्वालियर में सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। उप सचिव मध्यप्रदेश शासन राजीव रंजन मीना को संस्थागत वित्त में संचालक बनाया गया है। एक अन्य उप सचिव ऋषि गर्ग को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है। संस्थागत वित्त में संचालक के रूप में कार्यरत स्वप्निल जी वानखेड़े को सतना अपर कलेक्टर बनाया गया है।
भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग की उप सचिव श्रीमती संजना जैन को सतना जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया गया है। झाबुआ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेखा राठौर को खरगोन जिले में अपर कलेक्टर के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
इसके पहले कल देर रात भी अनेक आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आज दिन में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के भी तबादला आदेश जारी हुए हैं।

Next Post

लगभग चार दर्जन आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Fri Mar 15 , 2024
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लगभग चार दर्जन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए, जिससे लगभग दस जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी प्रभावित हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विशेष पुलिस महानिदेशक (अअवि), पुलिस मुख्यालय गोविंद प्रताप सिंह को महानिदेशक जेल बनाया गया है। […]

You May Like