मध्यप्रदेश में ‘आर्टिकल 370’ कर मुक्त घोषित

भोपाल, 08 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य में ‘आर्टिकल 370’ फिल्म को कर मुक्त किए जाने की घोषणा की है।

डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘प्रदेश के नागरिक ‘आर्टिकल 370’ की कड़वी हकीकत को जान सकें, इसके लिए हमनें फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से ‘आर्टिकल 370′ के कलंक को हटा कर जम्मू-कश्मीर में विकास की अपार संभावनाओं के द्वार खोले हैं। यह फिल्म जम्मू-कश्मीर की पहले और अब की परिस्थितियों को करीब से समझने का अवसर देती है।’

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से ये फिल्म देखने की अपील भी की है।

Next Post

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली में इंडी ब्लॉक लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाएगा: एमपीसीसी प्रमुख

Fri Mar 8 , 2024
मुंबई, 08 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि 12 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा रैली में इंडी ब्लॉक के नेता मौजूद रहेंगे और वहीं से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका जाएगा। गुरुवार को यहां प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला की उपस्थिति में […]

You May Like