शादी समारोह में पहुंचे युवक की चाकू से गोदकर हत्या 

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शक्ति नगर में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। अचानक हुई वारदात से मौके पर अफरा तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार अभिषेक रजक निवासी गायत्री नगर थाना अधारताल क्षेत्र निवासी शादी समारोह में शामिल होने गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शक्ति नगर

आया हुआ था, शादी समारोह में लड़की पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था अभिषेक विवाद को शांत करने

लगा तो उसका करण रजक और अर्जुन रजक से विवाद बढ गया

दोनों ने अभिषेक पर चाकू से

वार किए। हमले में घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत से मृत घोषित कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

सिहस्थ : सीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

Wed Feb 19 , 2025
भोपाल । उज्जैन सिंहस्थ-2028 के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु Artificial Intelligence (AI) के उपयोग के संबंध में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सिंहस्थ में पधारने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन हमारी प्राथमिकता रहेगी। श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक महत्व से […]

You May Like

मनोरंजन