सोलोमन द्वीप में संसदीय चुनाव के लिए मतदान जारी

होनियारा, 17 अप्रैल (वार्ता) सोलोमन द्वीप के संसदीय चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है।

संसदीय चुनाव में 50 सीटों के लिए कुल 334 उम्मीदवार मैदान में हैं। पार्टी-संबद्ध उम्मीदवारों की संख्या 219 है, जबकि 115 स्वतंत्र उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

राष्ट्रीय संसद के चुनाव में 13 राजनीतिक दल लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि यहां मतदाता संयुक्त चुनाव में अपना मतदान करते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और प्रांतीय दोनों चुनाव शामिल होते हैं। प्रांतीय विधानसभाओं में पदों के लिए कुल 816 उम्मीदवार और होनियारा सिटी काउंसिल के लिए 89 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा। चुनाव परिणाम गुरुवार से जारी होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय और प्रांतीय सरकारें क्रमशः राष्ट्रीय संसद के सदस्यों और प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा अगले 14 दिनों के भीतर कानून के अनुरूप गठित की जाएंगी। वे चार साल के कार्यकाल के लिए शासन करेंगे।

Next Post

कांग्रेस नेता देवाशीष जरारिया ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Wed Apr 17 , 2024
भोपाल, 17 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड संसदीय क्षेत्र में सक्रिय रहे कांग्रेस नेता देवाशीष जरारिया ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भिंड से कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री जरारिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर अपना त्यागपत्र सौंपा […]

You May Like