भाजपा का संकल्प पत्र दिखावा: प्रियंका

नयी दिल्ली,14 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का “संकल्प पत्र” तो दिखावा है और असली घोषणा पत्र ‘संविधान बदलो पत्र’ है।

श्रीमती वाड्रा ने आज यहां सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि गली-गली, राज्य दर राज्य भाजपा के नेता, भाजपा के प्रत्याशी ” संविधान बदलो पत्र” लेकर घूम रहे हैं और भाषणों में बाबासाहेब के संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश विरोधी, समाज विरोधी, लोकतंत्र विरोधी ये सारे षड्यंत्र भाजपा पहले नीचे से ही शुरू करती है। शुरुआत में सबसे ऊपर के नेता जनता के सामने संविधान की कसमें खाएँगे मगर रात में संविधान को खत्म करने की पटकथा लिखते हैं। बाद में पूरी सत्ता पाने पर संविधान पर हमला करेंगे।

श्रीमती वाड्रा ने कहा,“ बाबा साहेब का संविधान भारत की आत्मा है। हमारा संविधान देश के करोड़ों लोगों को सम्मान से जीवन जीने का हक देता है। संविधान लोकतंत्र के केंद्र में आम अवाम को रखता है। इसलिए सबको एकजुट होकर भाजपा के ‘संविधान बदलो मिशन’ को खारिज करना होगा और डंके की चोट पर कहना होगा देश संविधान से चलेगा और हम सब संविधान बदलने की मंशा रखने वालों को मिलकर हरायेंगे।”

Next Post

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

Sun Apr 14 , 2024
कोलकाता 14 अप्रैल (वार्ता) कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 28वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला […]

You May Like