आज खुलेगी गणगौर माता की बाडिय़ा 

खरगोन। शहर सहित समूचे निमाड़ अंचल में 8 दिन की सेवा के बाद चैत्र शुक्ल की तीज याने गुरुवार को माता की बाडिय़ां दर्शनार्थ खुलेंगी। बाडिय़ां खुलते ही गणगौर पर्व का उत्साह चरम पर होगा। शहर में करीब 30 अधिक स्थानों पर माता की बाड़ी बोई गई है।

भाटवाडी मोहल्ला स्थित गणगौर भवन बाडी सेवक श्रीमति संध्या नाईक ने बताया रात्रि में भजन कीर्तन का दौर चलेगा, तड़के माता का स्नान कराने के बाद सुबह 6 बजे माता की बाड़ी दर्शनार्थ खोली जाएगी। सुबह से दोपहर तक बाड़ी में दर्शन- पूजन होंगे, इसके बाद माता के जवारे रथ में विराजित श्रद्धालू अपने- अपने घर ले जाएंगे।

चलो वो सखी चला खेलण पाती

चलो वो सखी चला खेलण पाती.. जैसे लोकगीत के बीच ज्योति नगर महिला मंडल ने फुलपाती के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन के चलते ज्योति नगर में गणगौर पर्व का उल्लास छाया हुआ है। ज्योति नगर महिला मंडल की महिलाओं ने ढोल- ढमाके के साथ बाना निकाला। बाने में झालरिया गीत गाए गए, भजन- कीर्तन किया। ज्योतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में झालरिये गीतों पर नृत्य कर आराधना की।

…..

Next Post

आबकारी व एफएसटी दल की अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरूद्ध छापामार कार्यवाही

Wed Apr 10 , 2024
भीकनगांव व खरगोन वृत्त से 09.20 लाख रुपये की अवैध मदिरा जब्त   खरगोन. लोकसभा निर्वाचन के मद्देनज़र खरगोन जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी के निर्देश पर जिले के समस्त आबकारी वृतों के आबकारी दल एवं […]

You May Like