कांग्रेस को ग्वालियर में बड़ा झटका, करेरा से पूर्व विधायक लाखन सिंह भाजपा में हुए शामिल

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव से पहले अब कांग्रेस को ग्वालियर से बड़ा झटका लगा है। करेरा के पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। लाखन सिंह मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने भाजपा में शामिल हुए और उसके बाद उन्होंने केंद्रीय कार्यालय ग्वालियर में लोकसभा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता विजय दुबे, जिला अध्यक्ष अभय चौधरी और अन्य पदाधिकारी के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल ने कांग्रेस पर आरोप लगाए और कहा कि जब से देश आजाद हुआ है कांग्रेस पार्टी ने उनकी बिरादरी को कोई टिकट नहीं दिया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह उन्हें कांग्रेस पार्टी में लेकर गए थे क्योंकि मैं उनसे प्रभावित था बावजूद इसके उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई और ऐसे लोगों को चुनाव लड़ाया जो परिवार के लोग हैं।

Next Post

सूर्य को अर्ध्य देकर किया नव संवत्सर का स्वागत, जल विहार परिसर में मनाया गया नव संवत्सर महोत्सव

Tue Apr 9 , 2024
ग्वालियर। नव संवत्सर का आगाज आज जलविहार में सूर्य को अर्क देकर मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर बंगाली समाज जैन समाज एवं कला केंद्र द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद विवेक […]

You May Like