
दमोह। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भापुसे) के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ (शराब पीकर वाहन चलाने वालों) के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
उक्त अभियान के तहत यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग के दौरान तीन ट्रक चालकों को शराब का सेवन कर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को मौके पर ही जप्त कर चालकों के विरुद्ध प्रकरण तैयार किए गए।
जप्त वाहनों व चालकों के प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए, जहां माननीय न्यायालय द्वारा सभी पक्षों की सुनवाई उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तीनों वाहन चालकों पर कुल 35,500 (पैंतीस हजार पांच सौ रुपये) का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
माननीय न्यायालय द्वारा लगाया गया अर्थदंड (जुर्माना विवरण):
ट्रक क्रमांक PB 05 एएन 5739: 15,500/- का अर्थदंड
ट्रक क्रमांक MP 09 एच एच 9437: 10,000 का अर्थदंड
ट्रक क्रमांक CG 04 QB 3802: 10,000 का अर्थदंड
कुल जुर्माना राशि: 35,500
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सर्वोपरि है। शराब पीकर वाहन चलाना न केवल चालक के जीवन को खतरे में डालता है, बल्कि अन्य निर्दोष राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित होता है। यातायात पुलिस द्वारा ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ और नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
