
रीवा, बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ विवाद का मामला सामने आया है।आरोप है कि बकाया बिल के चलते कनेक्शन विच्छेद किए जाने के बाद कनेक्शनधारी ने आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मामला रीवा जिले के गुढ़ तहसील क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार संबंधित कनेक्शन पर करीब 13,881 रुपये की बिजली बिल बकाया था, जो लगभग चार महीने से लंबित था। विभागीय कर्मचारी बकाया बिल की वसूली के लिए मौके पर पहुंचे थे। भुगतान नहीं होने पर नियमानुसार कनेक्शन विच्छेद किए जाने के बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।आरोप है कि कनेक्शन काटे जाने से नाराज कनेक्शनधारी के पुत्र ने बिजली कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनके साथ मारपीट की।
बिजली विभाग लगातार बकायादार उपभोक्ताओं से बिल जमा कराने की अपील कर रहा है। ऐसे में वसूली अभियान के दौरान कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट की घटना ने उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
