मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 17.50 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.82 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 40.50 पैसे की बढ़त में 91.6450 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।
रुपया आज 91.6450 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर खुला। बीच कारोबार में यह ऊपर 91.59 रुपये और नीचे 91.85 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में छह प्रतिशत से ज्यादा उछाल और विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकालने के कारण रुपये पर दबाव रहा। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में नरमी से भारतीय मुद्रा की गिरावट सीमित रही।
