दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी राजघराने के पोशाक, आभूषण के साथ मेट गाला में किया डेब्यू

न्यूयॉर्क, (वार्ता) पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी राजघराने के पोशाक और आभूषण के साथ मेट गाला में डेब्यू किया है।

दिलजीत के मेट गाला के कारपेट पर कदम रखने के बाद उत्साहित प्रशंसकों ने उनका ‘पंजाबी आ गए ओये’ कहकर स्वागत किया। दिलजीत ने मेट गाला में पंजाबी राजघराने को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ मिलाते हुए पोशाक और आभूषणों के साथ मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में कदम रखा। महाराजा की तरह सजे दिलजीत ने प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किए गए परिधान में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने पगड़ी, कुर्ता और तहमत के साथ पंजाबियों का एक पारंपरिक परिधान पहना था। उन्होंने अपने परिधान को आभूषणों तथा तलवार से और भी आकर्षक बना दिया।

दिलजीत दोसांझ ने महाराजा भूपिंदर सिंह ऑफ पटियाला के प्रसिद्ध कार्टियर कलेक्शन से प्राप्त उत्तम आभूषण पहने थे।उन्होंने वैश्विक मंच पर अपनी पंजाबी संस्कृति का गर्व से प्रदर्शन किया। दिलजीत ने इस वर्ष मेट गाला में डेब्यू किया है। दिलजीत के मेट गाला लुक ने उनके प्रशंसकों के दिलों को छू लिया, कई लोगों ने दिलजीत की तारीफ की और उनके पहनावे के पीछे पंजाबी संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाने के उनके विचार की सराहना की।

Next Post

शाहरुख खान ने अपने सिग्नेचर पोज़ के साथ मेट गाला में किया डेब्यू

Wed May 7 , 2025
न्यूयॉर्क, (वार्ता) बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने अपने सिग्नेचर पोज़ के साथ मेट गाला में डेब्यू कर लोगों को आकर्षित कर दिया। शाहरुख खान ने अपने ऑल-ब्लैक सब्यसाची लुक के साथ फ्लाइंग किस देते हुये गाला में एंट्री की और आकर्षण का केंद्र बने। उन्होंने अपने पोषक से […]

You May Like