दहेज की मांग पूरी न हुई तो लौटी बारात……

मंडलोई परिवार ने दुल्हे पक्ष पर लगाया 20 लाख रुपए दहेज मांगने का आरोप, मामला दर्ज

 

खरगोन। कोतवाली क्षेत्र में मनचाहा दहेज नही मिलने पर बारात लौटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुल्हे सहित परिवार के लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। वही बारात लौटने पर दुल्हन बेहोश हो गई, जिसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

बेटी का विवाह रुकने से आहत दुल्हन के पिता अनिल ने बताया कि वह खंडवा भगतसिंह चौक निवासी होकर बेटी रक्षा का विवाह खरगोन निवासी आनंद गराशे से तय हुआ था। शनिवार रात दोनो की शादी शहर के नूतन नगर स्थित मांगलिक भवन में हो रही थी। इसमें शादी के बाद लगन के समय दुल्हे आनंद ओर उसके पिता कमल गराशे, बलराम गराशे, श्याम गराशे ने दहेज के रुप में 20 लाख रुपए की मांग की थी, जो हम नही दे सके। दुल्हन की मां रेखा ने बताया कि इसी मंडप में हमारी भांजी माधुरी का विवाह भी हो रहा था, दो बारातें आई थी। इतने रिश्तेदारों के बीच सभी ने मान- मनौव्वल की लेकिन वह नही माने, जबकि शादी से पहले रुपए लेनदेन की कोई बात नही हुई थी, हम भी इतने सक्षम नही है कि 20 लाख रुपए दे दें। शादी से पहले रुपए लेनदेन की कोई बात नही हुई थी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

– शादी में 20 लाख रुपए दहेज मांगने के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। लड़की पक्ष की शिकायत पर आनंद गराशे, बलराम गराशे, कमल गराशे, श्याम गराशे और भरत गराशे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। अजय दुबे, एसआई कोतवाली

Next Post

बे मौसम आंधी बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त 

Sun Apr 21 , 2024
ओंकारेश्वर। रविवार शाम 6 बजे मौसम ने करवट ली और बादल गरजने लगे आंधी तूफान चलने लगा । साथ ही 15 मिनिट बारिश हुई । क्षेत्र में हो रही शादी विवाह में आयोजक हतप्रभ रह गए। Total 0 Shares Facebook 0 Tweet 0 Mail 0 WhatsApp 0

You May Like