दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हैरी ब्रूक की जगह लेंगे लिजाड विलियम्स

नयी दिल्ली (वार्ता) अपनी दादी के निधन के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से नाम वापस लेने वाले हैरी ब्रूक की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को दिल्ली कैैपिटल्स ने टीम में शामिल किया है।

विलियम्स को दिल्ली ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है। विलियम्स का यह पहला आईपीएल सत्र है। ऐसा माना जा रहा है कि विलियम्स के आने से दिल्ली के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी।

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज विलियम्स ने 83 टी-20 मैचों में 19.73 की औसत से कुल 106 विकेट चटकाए हैं। अप्रैल 2022 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की टीम में पर्दापण किया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए दो टेस्ट, चार एकदिवसीय और 11 टी-20 मैच खेले हैं। वह एकदिवसीय विश्व कप में भी टीम हिस्सा थे और उन्होंने बंगलादेश के खिलाफ मैच भी खेला था। उन्होंने एसए20 में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए 15 विकेट लिए और वह टूर्नामेंट में चौथे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

Next Post

आईपीएल के 22वें मैच के बाद की अंक तालिका

Tue Apr 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email चेन्नई (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में सोमवार को खेले गये 22वें मैच के बाद टीमों की अंक तालिका इस प्रकार है:- टीम……………………………………..मैच…जीत…हार…टाई…अंक…नेट रन रेट राजस्थान रॉयल्स………………………..4……4……0…..0……8…….1.120 कोलकाता नाइट राइडर्स………………..4……3…..1……0……6…….2.528 लखनऊ सुपर जायंट्स………………….4……3……1…..0…….6…….0.775 चेन्नई सुपर किंग्स……………………….5……3…..2…..0…….6……..0.666 […]

You May Like