राशिफल-पंचांग : 24 जुलाई 2025

पंचांग 24 जुलाई 2025:-

रा.मि. 02 संवत् 2082 श्रावण कृष्ण अमावस्या गुरूवासरे रात 12/36, पुनर्वसु नक्षत्रे शाम 5/32, हर्षण योगे दिन 11/22, चतुष्पाद करणे सू.उ. 5/20 सू.अ. 6/40, चन्द्रचार मिथुन दिन 11/43 से कर्क, पर्व- स्नानदान श्राद्ध अमावस्या, हरियाली अमावस्या, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.

——————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 24 जुलाई 2025

वर्ष के प्रारंभ में उतावलीपन में लिये गये निर्णय से हानि होगी, शत्रुपक्ष के षडयंत्रों के कारण मन व्यथित रहेगा, पूर्व नियोजित कार्यो में व्यस्तता रहेगी, वर्ष के मध्य में मित्रों व भाईयों के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा, संतान पक्ष से नवीन योजनाओं का विचार विमर्श होगा, वर्ष के अन्त में सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी,जमीन जायजाद से लाभ मिलेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों का शत्रु षडयंत्रों के कारण मन व्यथित रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की पूर्व निर्धारित कार्यो में व्यस्तता रहेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को संतान पक्ष से नवीन समाचार प्राप्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों के व्यवसाय में सुधार होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सांसारिक सुखों की वृद्धि होगी,मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों का खर्च अधिक रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नई योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा.

——————————————————–

आज का भविष्य- गुरूवार 24 जुलाई 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक भावुक अपनी मनमर्जी का मालिक होगा. कोमल शरीर वाला होगा, 5 वर्ष की आयु तक स्वास्थ्य में कुछ नरमीं रहेगी, कम बोलेगा पर जो भी बोलेगा वह अपनी बुद्धिमानी से परिपूर्ण रहेगी. 35 वर्ष की आयु के बाद अच्छी उन्नति करेगा. पिता का भक्त होगा.

——————————————————–

मेष- पुमकर मुश्किलें दूर हो सकती है, जरूरतमंदों की मदद करके खुशी होगी, साधनों की अनुकूलता रहेगी, लाभदायक अवसर मिलेंगे, विवादों को टालना हितकर रहेगा.

वृषभ- आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे, आपके खुले विचारों की सहकर्मी आलोचना करेंगे, नये कामकाज की शुरूआत हो सकती है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

मिथुन- जिद में आकर आप गलत फैसला ले सकते हैं, भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च होगा, शादी विवाह के कार्यों में खर्च होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

कर्क- तय कार्यक्रम में बदलाव से समस्या हो सकती है, बिखरे कार्यों का समेटने में मित्रों की मदद मिलेगी, राजकीय कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

सिंह- कार्य को समय पर निपटाने की आदत डालें, सफलता मिलेगी, अधिकार में वृद्धि होगी, मान प्रतिष्ठा मिलेगी, अतिथि रावणमन हो सकता है.

कन्या- स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, कामकाज के सिलसिले में यात्रा संभव है, किसी समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा, सुख सुविधाओ में वृद्धि होगी, विवादों को टालें.

तुला- नए संपर्क केरिअर बनाने में सहायक रहेंगे, व्यापारिक प्रतिस्पर्धा बनी रहने से तनाव रहेगा, वैभवविलासिता की वस्तुओं का संचय होगा, आजीविका के प्रयास सफलहोंगे.

वृश्चिक- निजी कार्यों को टालने से समस्या हो सकती है, संपत्ति संबंधी विवाद सुलझने के आसार हैं, जो भी मिल जाये उसी में संतोष रहेगा. यश प्राप्त होगा.

धनु- पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से समस्या बढ़ सकती है, मित्र व कुटुम्बियों के संबध्ंा में मधुरता रहेगी, जोड़तोड़ के कामकाज सफल होगा, परिश्रम अधिक रहेगा.

मकर- बुजुर्गो के व्यवहार से खिन्नता होगी, उच्च अध्ययन में बेहतर परिणाम मिलेंगे. कामकाज के प्रति लगन, निष्ठा की रूचि रहेगी. कार्य पूरे होने का हर्ष होगा.

कुम्भ- संतान को भाग्योदय के अवसर मिलेंगे, मेहनत का भरपूर लाभ होगा, आय व्यय समान रहेगा, पेट संबंधी विकार होगा, खानपान पर संयम रखें.

मीन- मनमौजी रवैया तरक्की में बाधक हो सकता है, नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी, राजकीय कार्यों में समाधान होगा, मागंलिक कार्य में खर्च होगा.

——————————————————–

व्यापार-भविष्य:

श्रावण कृष्ण अमावस्या को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चंादी, रूई के भाव में तेजी होगी, गेहूं, जौ, चना, चांवल, जूट, पाट बारदान के भाव में मंदी होगी. गुड, शक्कर घी तेल कपास के भाव में नरमीं रहेगी. भाग्यांक 1521 है.

——————————————————–

Next Post

समाधान का केंद्र बनें संसद

Thu Jul 24 , 2025
संसद को देश का सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच माना जाता है. यह वह पवित्र स्थान है जहां जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि राष्ट्र के भविष्य का खाका तैयार करते हैं. लेकिन यह दुखद है कि हाल के वर्षों में संसद की छवि लगातार गिरती जा रही है. बहस और संवाद की […]

You May Like

मनोरंजन