प्रज्ञा ठाकुर को आपत्तिजनक वीडियो भेजने वाले दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार


भोपाल, 15 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आपत्तिजनक वीडियाे भेजने और ‘सेक्सटॉर्शन’ के मामले के दो आरोपियों को राजस्थान के भरतपुर जिले से गिरफ्तार कर आज भोपाल लाया गया।

पुलिस उपायुक्त क्राइम अमित सिंह ने बताया कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आपत्तिजनक वीडियो भेजने और ‘सेक्सटॉर्शन’ के दो आरोपी वारिस खान और रबीन खान को कल भोपाल की अपराध शाखा पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस की मदद से राजस्थान के भरतपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को भोपाल पुलिस द्वारा यहां लाया गया, यहां आज उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

दरअसल, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा द्वारा छह फरवरी को राजधानी के टी टी नगर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करायी गयी। शिकायत में उनका आरोप है कि उनके मोबाइल फोन में किसी अज्ञात नंबर से आपत्तिजनक मैसेज भेजा गया है। टी टी नगर पुलिस द्वारा इस मामले प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले को जांच के लिए अपराध शाखा पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।


नव भारत न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिछड़े वर्ग को आरक्षण का लाभ दिलाना कांग्रेस का संकल्प : कमलनाथ

Tue Feb 15 , 2022
भोपाल, 15 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कहा कि अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) को बढ़े हुए आरक्षण का लाभ दिलाना पार्टी का संकल्प है। श्री कमलनाथ का आज पिछड़ा वर्ग के विभिन्न संगठनों ने एक समारोह में सम्मान किया। […]

You May Like