रोशिबिना देवी ने वुशू विश्व चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक


टेक्सास 21 नवंबर (वार्ता) भारत की एथलीट रोशिबिना देवी सोमवार को 16वीं विश्व वुशू चैंपियनशिप में महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में वियतनाम की थी थू गुयेन से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

इससे पहले, कुशल कुमार का पुरुषों के 48 किग्रा सांडा वर्ग में वियतनामी हाई ट्रान ह्यू से 0-2 से हारने के बाद कांस्य मिला था। वहीं फिलीपींस की जेनिफर किलापियो से हार के बाद छवि ने महिलाओं के 48 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक भी जीता।

इसके साथ भारत ने वुशु विश्वकप में एक रजत और दो कांस्य के साथ अपना अभियान समाप्त किया।


नव भारत न्यूज

Next Post

इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस गुजरात में दुर्घटनाग्रस्‍त, 4 की मौत

Tue Nov 21 , 2023
इंदौर। इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस गुजरात में दुर्घटना का श‍िकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हुई है। इस दुर्घटना में 17 लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली है। हादसा अलसुबह चार बजे दाहोद के पास हुआ है। इसमें […]

You May Like