खरीदी केंद्रों का आवंटन शुरु
जबलपुर: किसानों द्वारा धान की फ़सल को समर्थन मूल्य में बेचने के लिए 1 दिसंबर से खरीदी शुरु हो रही है। जिसके लिए खरीदी केंद्रों के आवंटन प्रक्रिया शुरु हो गई है। गौरतलब है कि हर बार 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरु हो जाती थी। लेकिन इस वर्ष विधानसभा चुनाव को लेकर सभी अधिकारी-कर्मचारी चुनाव को लेकर व्यस्त थे जिससे खरीदी देर से शुरु हो रही है। लेकिन किसानों द्वारा समय पर फसलों की कटाई और धान को सुधार कर तैयार करके रख लिया है, अब जैसे ही खरीदी शुरु होगी तब पंजीयन के आधार पर किसान फसलों को लेकर आवंटित केंद्रों में पहुंचेंगे।
खरीदी केंद्रों का आवंटन शुरु
धान खरीदी शुरू होने से पहले जिले में सभी जगह पर खरीदी केंद्रों को बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तहसील क्षेत्र में जगह-जगह पर वेयरहाऊसों पर ही खरीदी केंद्र आवंटित किए जाएंगे। जिसमें किसानों द्वारा लाई गई फसलों को वहीं तौल करके वेयरहाउस के अंदर भंडारित कर दिया जाएगा। जिसमें सभी अधिकारियों ने जिले और जिले से लगी तहसीलों पाटन, पनागर, मझौली, कटंगी आदि क्षेत्रों में खरीदी केंद्रों को आवंटित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसकी जानकारी खरीदी शुरू होने से पहले किसानों को एसएमएस के द्वारा उनके पंजीयन क्रमांक के माध्यम से दी जाएगी।