पत्नी की हत्या करने वाला कातिल पति गिरफ्तार


  चरित्र संदेह पर उतारा था मौत के घाट

  जबलपुर: सिविल लाइंस के छुई खदान इलाके में रविवार शाम पत्नी के सिर पर पत्थर पटकर हत्या करने वाले आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपित पति ने चरित्र संदेह पर पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

सिविल लाईन थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि छुई खदान निवासी शारदा ठाकुर 45 वर्षीय पत्नी अंगूरी बाई ठाकुर 40 वर्ष के चरित्र पर संदेह करता था जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। रविवार शाम लगभग चार दोनों के बीच पुन: विवाद हुआ और  शारदा ने  अंगूरी के सिर में पत्थर उठाया मार कर दिया। हमले मेेंं अंगूरी को गंभीर चोटें आ गई जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं आरोपित पति वारदात को अंजाम देेने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये आरोपी शारदा ठाकुर की सरगर्मी से तलाश करते हुए सोमवार को पकड़ लिया। आज आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।


नव भारत न्यूज

Next Post

1 दिसंबर से शुरु होगी धान खरीदी

Tue Nov 21 , 2023
खरीदी केंद्रों का आवंटन शुरु  जबलपुर: किसानों द्वारा धान की फ़सल को समर्थन मूल्य में बेचने के लिए 1 दिसंबर से खरीदी शुरु हो रही है। जिसके लिए खरीदी केंद्रों के आवंटन प्रक्रिया शुरु हो गई है। गौरतलब है कि हर बार 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरु […]

You May Like