ट्रिपल मर्डर केस में 14 गिरफ्तार, आरोपियों के मकान पर चला बुलडोजर, रंजिश में की गई थी हत्या


शिवपुरी: जिले के नरवर थाना अंतर्गत चकरामपुर में तीन लोगों के मर्डर के बाद इस मामले में 14 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चकरामपुर गांव में रंजिश के चलते दो परिवारों में झगड़े के बाद चली गोली और आगजनी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद किया है, जिसमें 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गांव में शुक्रवार की शाम को भदौरिया परिवार और कुशवाह परिवार के बीच रंजिश के चलते गोलीबारी और आगजनी की घटना हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस ट्रिपल मर्डर के बाद गांव में तनावपूर्ण हालात निर्मित होने के बाद भारी पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है। इस घटना में भदौरिया परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के मामले में आरोपी पक्ष के कुशवाह परिवार के घरों पर बुलडोजर चला कर उनका अतिक्रमण तोड़ा गया है। इस मामले में कुशवाह परिवार का भी एक सदस्य गोली लगने के बाद घायल हुआ, जिसे ग्वालियर में भर्ती कराया गया है।
14 आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि चकरामपुर गांव में ट्रिपल हत्याकांड के मामले में पहले आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307,435, 323, 324 में 11 नामजद और करीब 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। तीन लोगों की मौत के बाद हत्या की धाराओं का इजाफा किया था। पुलिस ने उक्त मामले में नरवर, करैरा, अमोला, सीहोर चार थानों की अलग-अलग टीम बनाई गई।

सभी टीमों ने 36 घंटे के अन्दर 14 आरोपी राम सिंह पुत्र ज्वाला प्रसाद कुशवाह, देशराज पुत्र धनीराम कुशवाह, खुमान सिंह पुत्र मुंशी कुशवाह, मेहरवान सिंह पुत्र बारेलाल कुशवाह, विष्णु पुत्र प्रागीलाल कुशवाह, गोपाल सिंह पुत्र भजन सिंह कुशवाह, सोनू पुत्र प्रेम सिंह कुशवाह, गोलू उर्फ शिवकुमार पुत्र किलोल सिंह कुशवाह, दामोदर पुत्र श्यामलाल कुशवाह, वीर सिंह पुत्र पुन्नालाल कुशवाह, अखिलेश पुत्र वीर सिंह कुशवाह, परमाल पुत्र भागीरथ कुशवाह, मुकेश पुत्र मुंशीराम कुशवाह, राय सिंह पुत्र भगवान सिंह कुशवाह को गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक कट्टा, कुल्हाड़ी, सरिया, लुंहागी, लाठी जब्त किये गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।


नव भारत न्यूज

Next Post

प्राकृतिक संसाधनों के उत्तरदायित्वपूर्ण उपयोग की आवश्यकता बताई धनखड़ ने

Tue Nov 21 , 2023
नयी दिल्ली 20 नवंबर (वार्ता) प्राकृतिक संसाधनों के विवेकहीन दोहन के बजाय उनके उत्तरदायित्वपूर्ण उपयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि पृथ्वी ग्रह केवल मनुष्यों के लिए नहीं, बल्कि सभी जीवित प्राणियों के लिए भी है। श्री धनखड़ ने यहां शांतिगिरि आश्रम […]

You May Like